ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्साह और उमंग नजारा दिखा। सुबह ठंडी हवाओं ने योग के संगम ने हर मन और तन को प्रफुल्लित कर दिया। एक साथ हजारों शहरवासियों ने योग क्रियाएं कर वातावरण को योगमय कर दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, एमएलसी अरुण पाठक अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।