किदवईनगर क्षेत्र में पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या के मामले में कानपुर मार्बल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया। एसोसिएशन ने हत्यारोपियों को मृत्युदंड की सजा की मांग की। आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग की गई। महामंत्री हिमांशु पाल ने जिला प्रशासन से मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये सरकारी सहायता देने की मांग की गई है। इस मौके पर जितेंद्र त्रिवेदी, सतीश गुप्ता, अनिल गोयल, विजय सिंह पाल, अरविंद शुक्ला, ओमप्रकाश राठौर आदि मौजूद रहे।