कानपुर के चकेरी क्षेत्र के सनिगवां इलाके में सड़क की हालत काफी खराब हो गई है। जगह-जगह सड़क टूटने और गड्ढे बनने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में दोपहिया और अन्य वाहन गुजरते हैं। टूटी सड़क और गड्ढों के कारण कई बार दोपहिया वाहन सवार संतुलन खोकर गिर जाते हैं और चुटहिल हो जाते हैं।