फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अपर नगर आयुक्त को चूड़ियां देने की कोशिश, पुलिस से धक्कामुक्की

Shikha Pandey Updated Sat, 28 Feb 2026 11:23 PM IST

नगर निगम की खाली जमीनों और पार्कों में अवैध कब्जों के विरोध में शनिवार को कुछ लोगों ने मोतीझील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने एक खास वर्ग पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने हंगामे के दौरान मौके पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त (प्रथम) मोहम्मद आवेश को ज्ञापन देकर कब्जा हटाने की मांग की और उन्हें चूड़ियां भेंट करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोका। छीनाझपटी में चूड़ियां टूट गईं। धर्म योद्धा होने का दावा करने वाले कृष्णा तिवारी के नेतृत्व में दोपहर में नगर निगम मुख्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि शहर में नगर निगम की कई जमीनें, पार्क खाली हैं। आरोप लगाया कि उनमें सुनियोजित रूप से अवैध दुकानें, मकान बनाकर कब्जे किए जा रहे हैं। इसमें नगर निगम के कुछ अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने अपर नगर आयुक्त प्रथम को बताया कि जोन-छह के जोनल अधिकारी से इस संबंध में शिकायत की गई पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। अपर नगर आयुक्त प्रथम मोहम्मद आवेश खान ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने जोन - छह उद्यान के संबंध में ज्ञापन दिया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर कार्रवाई की जाएगी। चूड़ियां भेट नहीं की गईं हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें