कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-1 के सातों भूमिगत स्टेशन को आईजीबीसी ने सर्वोच्च ग्रीन रेटिंग "प्लैटिनम" से सम्मानित किया है। चुन्नीगंज से ट्रांसपोर्ट नगर कोड़ी तक के इन स्टेशनों को ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास मानकों पर देशभर में एक मॉडल के रूप में सराहा गया है।