कानपुर के सिविल लाइंस स्थित हेडिड स्कूल चौराहे पर कई स्कूलों की छुट्टी के समय भारी ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलने पर, एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने में मदद की। उन्होंने स्कूल के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और ट्रैफिक को नियंत्रित किया। स्थिति को सामान्य करने के लिए चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।