फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में गंगा नदी उफान पर, कटरी के गांवों में बाढ़ का कहर

हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Aug 2025 04:08 PM IST

कानपुर में हरिद्वार और नरौरा बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण कानपुर में गंगा नदी उफान पर है। गंगा बैराज पर जलस्तर चेतावनी बिंदु 113 मीटर को पार कर खतरे के निशान 114 मीटर की ओर बढ़ रहा है।गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का कारण बन गया है, जिनमें चैनपुरवा, भगवानदीन पुरवा, भारतपुरवा और बनियापुरवा जैसे गांव शामिल हैं। इन गांवों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे आवागमन के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। बाढ़ के कारण कटरी क्षेत्र में किसानों की लगभग एक हजार बीघा फसल जलमग्न हो गई है। तरोई, भिंडी, लौकी और कद्दू जैसी सब्जियां और अमरूद के बाग पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें