कानपुर में कुत्तों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण भी सकते में है दर्जनों के झुंड में चलने वाले गली के कुत्ते मीट की दुकानों से बचे हुए मांस के टुकड़े खाकर और भी आक्रामक हो रहे है। बीते तीन दिनों में कई लोगों को घायल कर चुके है, जिसमें एक बाढ़ पीड़ित परिवार का बच्चा अभिमन्यु भी है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर निकलो तो कुत्तों का झुंड,खेतों पर निकलो तो अन्ना मवेशी खतरनाक सांडों का झुंड और घर पर रहो तो बंदरों के झुंड से परेशान हैं।