कानपुर में सरसौल ब्लॉक के अंतर्गत करबिगवा गौ आश्रय स्थल में गोवंश की हालत बेहद दयनीय है। सूबेदार खेड़ा गांव के बाहर बनाए गए गौ आश्रय स्थल की स्थिति बेहद खराब है। चारे के अभाव में गायें भूख से तड़प रही हैं। कई मवेशी दम भी तोड़ चुके हैं और कई के शरीर पर कीड़े रेंग रहे हैं। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रोज एक दो गायों की मौत हो रही है। ग्राम सचिव और प्रधान की लापरवाही से स्थिति और बिगड़ती जा रही है।