चकेरी के लाल बंगला स्थित फूल वाली गली में बरसात और सीवर का पानी भर जाने से स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत पार्षद से कई बार की है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।