कानपुर में भीतरगांव स्थित अति प्राचीन झारखंडेश्वर शिव धाम मंदिर में सोमवार रात आरती के बाद सभी श्रद्धालु अपने-अपने घर को चले गए। आधी रात चोरों ने मंदिर परिसर में लगे पीतल के छोटे-बड़े घंटे काट ले गए। हालांकि, शिवधाम मंदिर कस्बा भीतरगांव पुलिस चौकी के पीछे ही स्थापित है। इसमें भगवान भोले के साथ, मां पार्वती व गणेश जी की प्राकृतिक प्रतिमा विराजमान है।