फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी तेज रफ्तार कार, तीन लोग घायल

शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Jul 2025 11:34 PM IST

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पीपरखेड़ा गांव के मोड़ के पास गुरुवार को दोपहर तेज रफ्तार कार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर लगने से कार के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। गुरुवार को दोपहर लगभग एक बजे मरहला चौराहे से जाजमऊ हाईवे की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर आजाद मार्ग पर पीपरखेड़ा गांव के मोड़ के पास मुड़ गई। विपरीत दिशा से ईंट लादकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर कार क्षतिग्रस्त हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें