कानपुर में श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को श्रीराम जन्मोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में 15वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा बालाजी मंदिर टेंपो स्टैंड से शुरू होकर अन्ना चौराहा, चिस्ती नगर, तिरंगा चौराहा होते हुए हाईवे मार्ग से पुनः बालाजी मंदिर टेंपो स्टैंड पर पहुंचकर संपन्न हुई। करीब तीन किलोमीटर लंबे पूरे मार्ग को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था, जिससे शोभायात्रा का दृश्य आकर्षक बन गया। शोभायात्रा में 15 रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिन पर भगवान स्वरूप में सजे छोटे-छोटे बच्चे विराजमान थे। श्रद्धालु पूरे मार्ग में जय श्रीराम के उद्घोष के साथ शोभायात्रा में शामिल रहे।