गौरा परिवार की ओर से आयोजित गंगाजल कलश यात्रा सरसैया घाट से रविवार को कैलाश मंदिर शिवाला तक गई। सावन के इस पवित्र माह में महिलाओं द्वारा बाबा कैलाशपति का गंगाजल से अभिषेक कर अपने शरीर को पाप मुक्त करा। फिर गंगा जल यात्रा निकाली जिसमें बच्चें बुजुर्ग व महिलाओं ने भाग लिया । यात्रा का आकर्षण महिलाएं एक कलर की साड़ी और पुरुष एक कलर के कुर्ते पहने थे। यात्रा में मुख्य चांदी का कलश था जिसे भक्तों ने अति प्रेम पूर्वक सजाया और उसे रथ में रखकर यात्रा में चले। और कैलाश मंदिर आकर बाबा कैलाशपति का अभिषेक किया।