उफनाई गंगा नदी का जलस्तर थम नहीं रहा है। खतरे के निशान 113 मीटर से 13 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। मंगलवार को चार और मोहल्लों में पानी घुस गया। इसी के साथ 25 मोहल्लों में बाढ़ का पानी भरा है। इन मोहल्लों के लोग रोजमर्रा का कामकाज नावों से निपटा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 14 मोहल्लों की बिजली कटने से रात में लोगों की दिक्कतें बढ़ रही है। घरों में लगे हैंडपंप और सबमर्सिबल पंप से गंदा पान निकल रहा है। ऐसे में लोगों के सामने पीने के पानी का संकट गहराने लगा है।