गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के छमक नाली पुलिया (संख्या 108) के डाउन ट्रैक के किनारे झाड़ियों में शनिवार की सुबह 9.30 बजे आग लग गई। इससे कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पौन दो घंटे तक तक प्रभावित रहा। इस दौरान शताब्दी एक्सप्रेस व वंदेभारत समेत कई ट्रेनों को गंगाघाट रेलवे स्टेशन और कानपुर सेंट्रल पर रोका गया। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद पौन घंटे में काबू पाया, इसके बाद रेल संचालन शुरू हो सका।