आजकल किसान अधिक उत्पादन के लिए अधिक खाद और रासायनिक दवाइयों का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन जो अनाज प्राकृतिक खाद से उत्पादित है वह अधिक पौष्टिक वाला होता है। अतः किसानों को जैविक खेती और जैविक खाद को बढ़ावा देना चाहिए ये बातें पद्मश्री डॉ भरत भूषण त्यागी और प्रभाशंकर ओझा ने बिठूर के रमेल नगर स्थित आरोग्यधाम में रविवार को प्रवृद्ध फाउंडेशन लखनऊ एवं रोजी रानी एसएसआईएएसटी के सहयोग से आयोजित कथा से क्रांति गोष्ठी में किसानों और गोपालकों से कहीं।