फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक मिलन व सावन झूला महोत्सव का आयोजन, झूले का लिया आनंद, गेम्स भी खेले

शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Jul 2025 09:26 PM IST

साकेतनगर स्थित होटल एमवीआर ग्रांड में रविवार को पारिवारिक मिलन व सावन झूला महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री राणी सती दादी परिवार मंगल समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अन्न सेवा से किया गया। करीब 800 जरूरतमंदों को प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया गया। इस माैके पर दादी परिवार की महिला सदस्याें ने मयूर नृत्य, विभिन्न गीत प्रस्तुत किए। सदस्यों ने झूला उत्सव का भी आनंद लिया। पारिवारिक मिलन समारोह में हाऊजी, नेल आर्ट, म्यूजिकल चेयर आदि गेम्स खेले। यहां पर अध्यक्ष अखिल खेतान, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीनाथ जालान, महामंत्री पद्म जालान, मंत्री राम अवतार भूरिया, रोहित तुलस्यान, ज्ञानेंद्र विश्नोई आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें