रनियां थाना रनियां के श्यामपुर पेराजोर मार्ग पर संचालित एक तिरपाल बनाने वाली फैक्टरी में बुधवार सुबह ड्यूटी के दौरान गार्ड के ऊपर लोहे का स्लाइडर गेट गिर गया। गंभीर रूप से घायल गार्ड को परिवार के लोग इलाज के लिए कानपुर ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। दोपहर में शव फैक्टरी गेट पर लाकर रख दिया और मुआवजे की मांग कर हंगामा करने लगे। पुलिस के समझाने व कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर परिजन शांत हुए।