फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोबिन पुलिया के दोनों ओर खोदाई से रास्ता संकरा, आवागमन मुश्किल

शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Nov 2025 10:24 PM IST

अमृत योजना से जल निगम भूमिगत पाइप लाइन डालने का काम करा है। गुरुवार को जल निगम के ठेकेदार ने धोबिन पुलिया के दोनों ओर खोदाई कराई, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही। खोदाई से रास्ता संकरा होने से जाम लग रहा। वहीं, धीमी गति से कार्य होने से अब तक पूरा नहीं हो पाया है। डाली गईं भूमिगत पाइप लाइन की टेस्टिंग कई बार फेल हो चुकी है। दो साल पहले जल निगम की ओर से अमृत पेयजल योजना का कार्य शुक्लागंज में शुरू कराया गया, लेकिन न तो शहरी क्षेत्र का काम पूरा हो सका और न ही ग्रामीण क्षेत्र का। अभी 40 फीसदी कार्य अधूरा पड़ा है, जिसमें ज्यादातर कार्य भूमिगत पाइप लाइन डालने का है। कार्य 2025 दिसंबर में पूरा करना था लेकिन इस बार भी कार्य पूरा होता नहीं दिख रहा। वहीं, सहजनी तिराहा, मरहला चौराहा, राजधानी मार्ग, आजाद नगर समेत अन्य कई जगहों पर भूमिगत पाइप लाइन की टेस्टिंंग का कार्य फेल हो चुका है। इन स्थानों पर पुन: कार्य कराया जा रहा है। धोबिन पुलिया मार्ग के दोनों ओर गुरुवार को मुख्य मार्ग की खोदाई कर दी गई जिससे मार्ग सकरा हो गया है, जिससे सुबह और शाम जाम लगने के कारण राहगीर परेशान है। जल निगम के एई सुनील कुमार ने बताया कि खोदाई कार्य जल्द खत्म कराया जाएगा। ठेकेदार को तेजी से कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें