भीतरगांव इलाके में सोमवार सुबह तक कोहरा छोटी-छोटी बूंदों के रूप में गिरता रहा। रात भर घने कोहरे के गिरने से पेड़ों के नीचे बरसती बूंदों से सुबह सड़कें गीली मिली। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आगे आने वाले समय में जहां और कोहरा घना होगा वहीं दिन में भी ठिठुरन होगी।