प्रतिरक्षा कर्मचारी संगठनों ने मंगलवार को आयुध निर्माणी दिवस धूमधाम से मनाया। अलग-अलग निर्माणियों के बाहर मिठाई बांटी गई। इस दौरान आयुध निर्माणियों के निगमीकरण को वापस लेने की मांग दोहराई। आयुध निर्माणी बोर्ड के समर्थन में नारे लगाए। लघु शस्त्र निर्माणी के गेट पर इंटक के राष्ट्रीय महासचिव केके तिवारी की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। मौके पर सुरेश सचान, मुकेश कुमार सिंह, छबीलाल यादव, एसबी चौबे, अवधेश दीक्षित, पंचरतन सिंह, सुनील अवस्थी, अशोक सिंह आदि थे। वहीं, आयुध कर्मचारियों के संयुक्त मंच के आह्वान पर फील्ड गन फैक्ट्री में समारोह हुआ। एआईडीईएफ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ सिंह चौहान ने कहा कि आयुध कारखानों के अधिकारी व कर्मचारी आज भी निगमीकरण को स्वीकार नहीं करते। इस मौके पर चंद्रभान यादव, संतोष मिश्रा, बिपिन कुमार,शेखर चंद्र राय, वरुण चौधरी, अनमोल यादव, जावेद हुसैन, आशीष मणि आदि मौजूद रहे।