{"_id":"67d8ec0235d759b7b10e1e68","slug":"hundreds-of-aadhar-cards-found-in-garbage-dump-damoh-news-c-1-1-noi1223-2736536-2025-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: कचरे के ढेर में मिले सैकड़ों आधार कार्ड, जांच टीम ने किए जब्त, ग्रामीण बोले- हम इतने दिन से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: कचरे के ढेर में मिले सैकड़ों आधार कार्ड, जांच टीम ने किए जब्त, ग्रामीण बोले- हम इतने दिन से परेशान
दमोह जिले के हटा ब्लॉक के मड़ियादो गांव में डाक सेवा से प्राप्त होने वाले आधार कार्ड चरे के ढेर में मिले। सैकड़ों की संख्या में फेंके गए ये आधार कार्ड मड़ियादो सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों के थे। अधिकांश आधार कार्ड खराब हो चुके थे, जिससे स्पष्ट होता है कि इन्हें कुछ माह पहले कचरे में फेंका गया था। मामले में अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिए। ग्रामीणों ने डाक सेवा विभाग से जुड़े कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जिन लोगों के आधार कार्ड कचरे में मिले हैं, वे आज भी आधार कार्ड से वंचित हैं या डमी आधार कार्ड से काम चला रहे हैं।
बता दें कि शासन की किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड अत्यंत आवश्यक होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कई लोग हैं जिनके पास आधार कार्ड नहीं होते, जिससे वे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते।
जांच करने पहुंची टीम
कचरे के ढेर में आधार कार्ड मिलने की सूचना पर हटा से एक टीम मड़ियादो पहुंची और मौके पर जांच की। टीम को वहां सैकड़ों आधार कार्ड मिले। टीम ने सभी आधार कार्डों को जब्त कर लिया है। जांच टीम में शामिल इंदूर सिंह राजपूत, अखिल सिंह (शाखा डाकपाल), नवीन और धीरज पटेल मामले की जांच कर रहे हैं।
बारिश में बह गए आधार कार्ड
जानकारी के अनुसार यह आधार कार्ड बालिका छात्रावास के पीछे एक खाईनुमा स्थल पर नाले के किनारे पड़े थे। आधार कार्डों की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि बारिश के दौरान कई कार्ड नाले में भी बह गए होंगे।
एक साल पहले बनवाया था
ग्रामीण मुकेश सोनी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का आधार कार्ड एक सेंटर से बनवाया था, लेकिन कई साल तक कार्ड नहीं मिला। मजबूरन उन्होंने पैसे देकर कंप्यूटर से आधार कार्ड निकलवाया। अब जानकारी मिली कि डाक सेवा से मिलने वाला आधार कार्ड कचरे के ढेर में पड़ा हुआ था। इसी तरह दीपक यादव ने बताया कि उनका आधार कार्ड भी कचरे के ढेर में मिला है।
आधार कार्ड काफी पुराने
डाक उपसंभाग कार्यालय हटा के इंदूर सिंह राजपूत ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। कचरे के ढेर में मिले आधार कार्ड काफी पुराने हैं। उन्हें वास्तविक उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने से पहले ही उन्हें फेंक दिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।