फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेके मंदिर में हरियाली तीज पर भक्ति-संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी

शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Jul 2025 10:02 PM IST

हरियाली तीज पर रविवार को पांडुनगर स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर (जेके मंदिर) में आध्यात्मिक व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। मंदिर में विराजमान भगवान राधाकृष्ण, भोलेनाथ व अन्य देव विग्रहों का विशेष फूलों से शृंगार किया गया। शाम सात बजे आरती के बाद रिदम ग्रुप के कलाकारों ने भक्ति-संगीत, नृत्य और अभिनय की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। रविवार से शुरू हुआ झूला उत्सव रक्षाबंधन के दिन नौ अगस्त तक चलेगा। मंदिर में भगवान राधा-कृष्ण के लिए भव्य झूला लगाया गया है। श्रद्धालु प्रतिदिन भगवान को झुलाकर पुण्य कमाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें