फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आईआईटी कानपुर के टेककृति कार्यक्रम में पहुंचे सीडीएस जनरल अनिल चौहान

शिखा पांडेय Updated Thu, 27 Mar 2025 10:16 PM IST

चीन तकनीक में भले ही आगे हो पर युद्ध इसके साथ नैतिक नेतृत्व, सही रणनीति और प्रशिक्षण से जीते जाते हैं। आज के समय में चीन डीपसीक, सिक्स जी फाइटर प्लेन, साइबर एआई वॉर सहित कई अन्य तकनीक में काफी एडवांस हो गया है। हालांकि उनकी सेना में फैला भ्रष्टाचार किसी से छुपा नहीं है। यह बातें आईआईटी कानपुर के टेककृति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहीं। चार दिन के फेस्ट टेककृति की थीम रक्षाकृति हैं। इसमें सीडीएस जनरल ने कहा कि युद्ध के लिए स्वयं को हर दिन मजबूत किया जा रहा है। तकनीक की मदद से मानव रहित हथियार, ड्रोन तैयार हो रहे हैं। पहले युद्ध इंसान और इंसान के बीच होते थे, अब इंसान और मशीन के बीच हो रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें