कोतवाली गंगा घाट के मोहल्ला आजाद नगर में स्थित एक मकान के तल घर के एक कमरे में कुछ युवक और युवतियां मौजूद पाए गए। आरोप है कि ईसाई मिशनरी के लोगों द्वारा यहां धर्म परिवर्तन कराने का काम कराया जा रहा है। इसकी सूचना हिंदू संगठन के लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी है, मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने गेट खुलवाकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौजूद लोगों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि यहां पर प्रार्थना सभा का आयोजन चल रहा है। किसी प्रकार का कोई धर्म परिवर्तन नहीं कराया जा रहा है। कोतवाली गंगा घाट प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है।