पंजाब नेशनल बैंक की हालसी रोड शाखा में एक व्यापारी ने बेटे के खाते में एक लाख रुपये जमा करने के लिए चेक लगाया। शाखा से चोरी हुआ चेक जम्मू में सेंट्रल बैंक से कैश हो गया। खाते से रकम निकलने का मैसेज आने पर जब व्यापारी ने खोजबीन की तो मामले का खुलासा हुआ। पीएनबी में शिकायत के बाद सीसीटीवी चेक किए गए तो संदिग्ध व्यक्ति चेक बॉक्स से चेक निकलाता दिख गया। अब बैंक प्रबंधन उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहा है। चकेरी के गांधी ग्राम निवासी पंकज गुप्ता की हटिया लोहा बाजार में शरद आयरन स्टोर नाम से फर्म है। हालसी रोड शाखा में उनका चालू खाता है। उनके बेटे पारस गुप्ता ने शाखा में 4 जुलाई को नेफ्ट ट्रांसफर के लिए चेक लगाया था। ये रकम पारस के खाते में आनी थी।