फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 65 मरीजों का हुआ इलाज

Shikha Pandey Updated Sun, 05 Jul 2026 09:39 PM IST

राजधानी मार्ग स्थित न्यू पीएचसी में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 65 मरीजों का इलाज कर दवाएं वितरित की गईं। बुखार, खांसी, ब्लडप्रेशर और चर्म रोगियों की संख्या अधिक रही। वहीं, दो साल से होम्योपैथी शिविर न लगने से इस पद्धति से इलाज कराने वाले मरीजों को लौटना पड़ा। न्यू पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश चंद्रा ने बताया कि सुबह आठ से दोपहर बाद तीन बजे तक जन आरोग्य मेला लगा। मरीजों का इलाज कर दवाएं दी गई। गर्भवती महिलाओं की जांच के अलावा खानपान में परहेज बरतने की सलाह दी गई। वहीं, दो साल से होम्योपैथी शिविर न लगने के कारण इस पद्धति से इलाज कराने वाले मरीज लौटना पड़ा। रविवार को आयुर्वेदिक शिविर भी नहीं लगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें