एनआईए और एटीएस चकेरी पुलिस के साथ संदिग्ध आतंकी फैसल को लेकर कानपुर के वाजिदपुर भी पहुंची। पूर्व प्रिंसिपल रमेशचंद्र शुक्ला की हत्या के क्राइम सीन का फैसल से रीकंस्ट्रक्शन कराया। फैसल ने बताया कि कैसे उसने, सैफुल्लाह और आतिफ के साथ मिलकर पूर्व प्रिंसिपल की हत्या की थी। एसपी ने क्राइम सीन की वीडियोग्राफी भी कराई। बता दें इन संदिग्ध आतंकियों ने अपने आप को मजबूत करने के लिए टेस्टिंग के तौर पर 24 अक्तूबर को पूर्व प्रिंसिपल की हत्या की थी। टीम के साथ गौस मोहम्मद भी था। हालांकि उसे गाड़ी से बाहर नहीं निकाला गया।