उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में पिता की लाइसेंसी बंदूक से युवक ने पहले प्रेमिका को गोली मारी, इसके बाद वहां से 20 मीटर दूर खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर मौत हो गई। युवक पड़ोस के गांव का रहने वाला था और तीन साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुबह तीन बजे उसने इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सौरिख थाना इलाके के कुठला गांव निवासी महिपाल सिंह यादव उर्फ फौजी के बेटे देवांशू उर्फ अन्नू (22) का पड़ोस के गांव सुल्तानपुर की युवती दीप्ति (21) पुत्री अशोक कुमार पाल से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।