थाना गुरसराय इलाके में एरच सड़क किनारे स्थित खेतों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आस-पास के खेतों को खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर जानकारी मिलते ही दमकल विभाग व प्रशासनिक अमले के साथ एसडीएम सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह बिजली के फॉल्ट से होना बताया जा रहा है। उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि करीब 15 हेक्टेअर फसल आग की चपेट में जलकर नष्ट हो गई।