बबीना थाना क्षेत्र के पूरा गांव में बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर अचानक बाइक फिसल गई। वहीं, पास से गुजर रहे बुजुर्ग और बच्चा बाइक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। बाइक चालक को हल्की चोट आई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।