सिकंदराराऊ क्षेत्र के किसान इन-दिनों डीएपी खाद की किल्लत से परेशान हैं। 9 अक्तूबर को नगर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति पर खाद लेने के लिए किसानों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी, लेकिन पांच से छह घंटे तक इंतजार करने के बाद किसानों को सिर्फ एक-एक कट्टा ही खाद मिल सकी। इस पर किसानों ने नाराजगी भी दर्ज कराई।