15 अप्रैल की दोपहर तीन बजे सिकंदराराऊ कोतवाली से सटे पुरदिलनगर रेलवे अंडरपास के ऊपर पड़ी पॉली शीट में अचानक आग लग गई। पॉली शीट धूं-धूं कर जलने लगी। अंडरपास के ऊपर पड़ी सभी 20 पॉली शीट जल गईं। पास में पड़े कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।