जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास पेड़ गिर जाने से शहर में यातायात बाधित हो गया। यहां काफी देर तक जाम लगा रहा। इसके अलावा हरदोई-पिहानी मार्ग पर बरगावां के पास मुख्य मार्ग पर पेड़ गिर गया। इसके चलते आवागमन बाधित हो गया। पिहानी से जहानीखेड़ा मार्ग पर भी पेड़ गिरने के कारण आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हुआ। पिहानी मार्ग पर बरगावां के पास पेड़ गिरने के कारण लोगों को दूसरे मार्गाें का इस्तेमाल करना पड़ा। गांव के अंदर के मार्गाें से आवागमन के कारण यहां भी यातायात बाधित हो गया।