फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: मछली पकड़ने गया युवक गर्रा नदी में डूबा, नहीं लगा सुराग

शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Oct 2025 06:02 PM IST

गर्रा नदी में मछली पकड़ने गया युवक डूब गया। इसका पता चलते ही परिजनों सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से पुलिस युवक की तलाश करा रही है। देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा था। पाली नगर के मोहल्ला पटियानींव निवासी अलगू उर्फ सुरजीत कश्यप (21) बुधवार दोपहर अपने दोस्त देवीलाल के साथ पुल के नीचे गर्रा नदी में मछली पकड़ने गया था। देवीलाल ने बताया कि मोहल्ले के ही पांच-छह लोग पहले से ही मछली का शिकार कर रहे थे। सुरजीत मछली पकड़ने के लिए नदी में उतर गया। सुरजीत ने नदी में डुबकी लगाई और 20 मिनट बाद तक वह पानी से बाहर नहीं निकला। इस पर देवीलाल उसके घर पर घटना की जानकारी देने पहुंचा। कुछ ही देर में भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि गोताखोरों की मदद से सुरजीत की तलाश कराई जा रही है। अभी कोई सुराग नहीं लगा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें