फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में गेस्ट हाउस संचालक की निर्मम हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े परिजनों ने किया हंगामा

शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Feb 2026 06:41 PM IST

लोनार कोतवाली क्षेत्र के नकटौरा पुलिया निवासी अनिल सिंह भदौरिया उर्फ नीशू (43) गेस्ट हाउस चलाते थे। भवन निर्माण सामग्री की दुकान भी थी। उनकी धारदार हथियारों से सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी गई। उनका शव लोनार-बघौरी मार्ग पर राज बहादुर डिग्री कॉलेज के पास पड़ा मिला। पुत्र अजय कुमार ने बताया कि पिता अनिल सिंह बिना कुछ बताए बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे। अनिल सिंह जुआं खेलते थे। दावा है कि पांच लाख रुपये लेकर वह सुखेता नाला के झाबर के पास चार लोगों के साथ जुआं खेल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने पर साथ में जुआं खेल रहे लोगों ने दौड़ादौड़ाकर अनिल पर धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई। पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद करने लगी। इस बीच पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह के आश्वासन पर भीड़ शांत हुई। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें