फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ जिला अस्पताल में माकड्रिल के दौरान बंद मिला ऑक्सीजन प्लांट

श्याम जी. Updated Sat, 31 May 2025 06:43 PM IST

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार को जिले में मॉक ड्रिल हुई। इस दौरान जिला अस्पताल में लगा एक ऑक्सीजन प्लांट खराब मिला, जबकि अन्य सभी सीएचसी में लगे प्लांट सही मिले हैं। एसीएमओ ने खराब पड़े प्लांट को जल्द चालू कराने के निर्देश दिए हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से निपटने के तमाम दावे किए गए। उस दौरान लाखों रुपये खर्च कर जिला अस्पताल और सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए। अब फिर से देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्लांट की स्थिति देखी जा रही है। शनिवार को एसीएमओ डॉ. सुनील गुप्ता ने सीएचसी धौलाना, सपनावत, सिखैड़ा, पिलखुवा और हापुड़ में लगे प्लांट की जांच की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें