फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ के गढ़ में पुरानी रंजिश में युवक को बेरहमी से पीटा, पिटाई का वीडियो वायरल

शाहरुख खान Updated Tue, 19 Aug 2025 05:45 PM IST

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा में युवक की पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पिटाई करने की वीडियो को भी बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक को पिटाई करते हुए दिखाई दिया गया। लोगों द्वारा वीडियो पर कमेंट कर पिटाई करने वाले आरोपियों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करने की मांग की गई। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच कराई तो वीडियो क्षेत्र के गांव बदरखा की पाई गई। पुलिस ने वीडियो में पिटने वाले युवक को कोतवाली बुला लिया। वहां पहुंचे युवक ने बताया कि उसका नाम अनस है। उसके गांव निवासी अरबाज और शहबाज अली उससे रंजिश रखते हैं। सात जुलाई की रात को आरोपियों ने रंजिश के कारण को उसको गांव में स्थित परचून की दुकान पर रोक कर बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें