सोशल मीडिया पर एक युवक का तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में युवक हाथ में तमंचा लिए गेट को पीटता है और गाली-गलौज करता सुनाई दे रहा है। वीडियो क्षेत्र के गांव आजमपुर दाहपा का बताया जा रहा है।घटना को लेकर गांव के लोग दहशत में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।