संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर निकली गई किसानों की ट्रैक्टर तिरंगा रैली के दौरान हंगामा हो गया। तिरंगा रैली और हंगामे के बाद सड़कों पर करीब ढाई घंटे तक जाम रहा। जाम के कारण लोगों के पसीने छूट गए। वहीं, एसडीएम सदर ईला प्रकाश के ज्ञापन लेने न आने पर किसान भड़क गए और तहसील चौपले पर धरने पर बैठ गए।