यूपी के हापुड़ स्थित थाना देहात क्षेत्र के गांव गोंदी में आयोजित एक सगाई समारोह में मटन बिरयानी व मछली फ्राई न मिलने पर लड़की व लड़के पक्ष में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि जुड़ने से पहले ही दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ दिया। विवाद होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया। रविवार को देर रात दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। जबकि 17 अक्तूबर को गांव अठसैनी से गांव गोंदी बरात आनी थी।