{"_id":"68e2b93eadc74a52710be850","slug":"video-karwa-chauth-celebrations-galore-in-markets-with-women-shopping-for-decorations-2025-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: बाजारों में करवाचौथ की रौनक, महिलाओं ने की साज-सज्जा की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बाजारों में करवाचौथ की रौनक, महिलाओं ने की साज-सज्जा की खरीदारी
मेरठ। करवाचौथ पर सुहागन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। जिसमें बिंदी, सिंदूर, मंगलसूत्र, चूड़ियां, मेहंदी, काजल, नथ, गजरा, मांग टीका, झुमके, बाजूबंद, अंगूठी, बिछिया, पायल और लाल जोड़ा शामिल होता है। इसी को लेकर महिलाओं ने अपने श्रृंगार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के ब्यूटी शॉप्स, ज्वेलरी स्टोर्स और कॉस्मेटिक दुकानों पर अभी से ही भीड़ दिखने लगी है। महिला अपने लिए मैचिंग चूड़ियां, बिंदी, नेल पॉलिश और डिजाइनर ज्वेलरी की खरीदारी कर रहीं हैं। साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी करवाचौथ श्रृंगार किट्स तेजी से बिक रही है। इस बार रजवाड़ा ज्वेलरी भी महिलाएं बहुत पसंद कर रहीं हैं।शा रदा रोड स्थित श्रृंगार दुकान के कार्यकर्ता अंकित ने बताया कि करवाचौथ के आने से लगभग 1 हफ्ता पहले से ही महिलाएं खरीदारी शुरू कर देतीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा श्रृंगार का सामान ही खरीदा जाता है। शहर के प्रमुख बाजार जैसे सदर, आबूलेन और टीपीनगर में भी श्रृंगार का सामान मिल रहा है। करवाचौथ स्पेशल गिफ्ट हैम्पर्स, रेड थीम मेकअप सेट और पारंपरिक ज्वेलरी बॉक्स की मांग सबसे ज्यादा है।
श्रृंगार के सामान के रेट-
रजवाड़ा ज्वेलरी - 500 से 3000 रुपये
मेंहदी कोन - 10 रुपये
पारंपरिक चूड़ियां (लाल-सोने रंग की) - 100 से 300 रुपये
बिंदी सेट - 10 से 50 रुपये
सिंदूर - 20 से 60 रुपये
डिजाइनर ज्वेलरी सेट - 300 से 1200 रुपये
मेकअप किट - लिपस्टिक, नेलपेंट, काजल, बिंदी आदि के साथ 500 से 1500 रुपये
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।