जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने बुधवार को भूमिहीन 12 गरीबों को 100-100 वर्ग मीटर के आवासीय पटटे आवंटित कर प्रमाण पत्र सौंपा। पट्टा पाने वालों में प्रमोद, रानी, गीता, अरविंद कुमार, धर्मपाल, पवन कुमार, मनीराम, बिहारी लाल, श्रीचंद्र, पप्पू हरि सिंह, मुन्ना, रामाधार आदि रहे। जनसुनवाई करते हुए 108 शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही साथ ठंड से बचाव को लेकर उन्होंने कंबल वितरित कर कॉफी भी पिलाई।