सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संघ हमीरपुर इकाई की त्रैमासिक बैठक पुलिस लाइन हमीरपुर में आयोजित की गई। बैठक में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की मांगों पर चर्चा की गई। प्रधान जगदीश चंद शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से महंगाई भत्ते की दो किस्तें जारी की गई हैं, उनका बकाया शीघ्र जारी किया जाए। चिकित्सा भत्ते का भुगतान जल्द किया जाए।