फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर-सागर हाईवे पर लगा 25 किमी लंबा जाम

शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Feb 2025 11:35 PM IST

कानपुर-सागर हाईवे पर शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे यमुना पुल में ट्रक खराब हो गया। वहीं, चंदौखी मोड़ के पास रात 10 बजे दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इससे करीब 25 किमी लंबा भीषण जाम लग गया। रातभर हाईवे में एंबुलेंस, रोडवेज डिपो सहित शादी समारोह में गए छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। सुमेरपुर में 17 घंटे तक चले जाम से लोग हलकान रहे। वहीं, बांदा मार्ग भी बाधित हो गया। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात बहाल कराया।यातायात प्रभारी आसित कुमार ने बताया कि रात को यमुना पुल पर एक ट्रक खराब हो गया। इसी के बाद चंदौखी मोड़ पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इसी कारण जाम लग गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें