गोरखपुर में खोराबार के सिंदुरी-बिंदुरी गांव में बहन को भगाने वाले प्रेमी का हाथ भाई उमेश ने तलवार से काट दिया। जख्मी प्रेमी को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित की मां ने बताया कि प्रेमिका के भाई उमेश ने पीछे से आकर हमला किया और तलवार से उसका हाथ काट डाला।