यूपी के गोंडा में गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किट वितरित की। क्षय रोगियों को पोषण पोटली भी वितरित की। इस मौके पर राज्यपाल ने छोटे बच्चों के पोषण पर चर्चा करते हुए कहा कि तीन से छह साल तक के बच्चों को अच्छा इंसान बनाएं। अच्छा इंसान से ही स्वस्थ भारत का निर्माण होगा। बच्चों के खेलने पढ़ने और खाने का पूरा ध्यान रखें। हर आंगनबाड़ी केंद्र पर योग का कार्यक्रम होना चाहिए। इससे पहले डीएम नेहा शर्मा ने कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह, विधायक बावन सिंह, रमापति शास्त्री, अजय सिंह, प्रभात वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।