फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता के निलंबन के विरोध में जूनियर इंजीनियरों का प्रदर्शन

मधुवेंद्र सचान Updated Mon, 06 Jul 2026 04:25 PM IST

अवर अभियंता के निलंबन के विरोध में जूनियर इंजीनियरों का प्रदर्शन निष्पक्ष जांच कर निलंबन आदेश वापस लेने की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी गोंडा: राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही तरबगंज क्षेत्र के जमालखानी कंपोजिट विद्यालय में 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटने के मामले में निलंबित अवर अभियंता सुरेश कुमार का निलंबन वापस लेने की मांग की। संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामाजी ने कहा कि दो जुलाई को जमालखानी कंपोजिट विद्यालय परिसर में 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया था। घटना के बाद बिना किसी जांच के अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने बताया कि संबंधित लाइन की शिफ्टिंग पहले से स्वीकृत है और कार्यदायी संस्था भी नामित की जा चुकी है, लेकिन स्थानीय स्तर पर विरोध के कारण लाइन शिफ्ट नहीं हो सकी। इसी वजह से यह घटना हुई। हालांकि, इस दौरान कोई जनहानि या अन्य अप्रिय घटना नहीं हुई। रामाजी ने आरोप लगाया कि विभाग ने बिना जांच-पड़ताल और संबंधित अधिकारी का पक्ष जाने ही निलंबन की कार्रवाई कर दी। उन्होंने कहा कि यदि लाइन शिफ्टिंग के विरोध के दौरान अधिकारियों की ओर से समय रहते आवश्यक पहल की जाती तो संभवतः यह स्थिति नहीं बनती। ऐसे में पूरी जिम्मेदारी अवर अभियंता पर डालना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर निलंबन आदेश तत्काल निरस्त किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष चंदन प्रजापति, सचिव अमोद कुमार, अजय गुप्ता, शैलेष कुमार, संदीप यादव, अनिल मानस, ज्ञानेंद्र चौहान, विनोद कुमार गौतम, सुरेश कुमार सहित अन्य जूनियर इंजीनियर मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें