फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर होनहारों का किया सम्मान

Pragati Chand Updated Tue, 02 Jun 2026 12:16 PM IST

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में जिले के होनहारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले सहित प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। सोमवार को लखनऊ में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला स्तर पर राइफल क्लब के सभागार में मुख्य अतिथि राज्यसभा की सांसद डाॅ. संगीता बलवंत, विशिष्ट अतिथि जखनिया के विधायक बेदी राम एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय तथा मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में जिला स्तर पर हाईस्कूल के 11 एवं इंटरमीडिएट के 10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर इन सभी होनहारों की मेधा का सम्मान किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का उपस्थित लोगों ने सीधा प्रसारण देखा और सुना। प्रदेश स्तर पर सर्वाेच्च स्थान प्राप्त जिले के 2 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। प्रदेश स्तर के विद्यार्थियों को 1 लाख एवं जिला स्तर के विद्यार्थियों को 21 हजार की धनराशि तत्काल उनके खाते में भेजी गई। उसके साथ प्रशस्ति पत्र, मेडल, स्मृति चिन्ह तथा उनके अभिभावक एवं प्रधानाचार्यों को शाल देकर सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें